हर घर जल योजना के कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भाजयुमो नेता सोनू ने किया शुभारंभ
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 August, 2022 01:41
- 1200

हर घर जल योजना के कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भाजयुमो नेता सोनू ने किया शुभारंभ
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
ब्लॉक मुख्यालय पर 2 दिन तक तकनीकी कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
शाहजहांपुर। खुटार, प्रधानमंत्री मोदी की हर घर जल योजना के तहत तकनीकी कार्मिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी ने मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजयुमो नेता विजय शंकर अवस्थी 'सोनू' ने कहा कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से गांव के हर व्यक्ति को लाभ होगा। उन्होंने तकनीकी कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण में जो उन्हें सिखाया जाए, वह उसे अच्छी तरह से सीख कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण में आए तकनीकी कार्मिकों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद वर्मा, बूथ अध्यक्ष मुनीश कुमार एवं नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments