इसे अंधविश्वास कहें या फिर कोई रहस्य
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 April, 2023 21:06
- 473

इसे अंधविश्वास कहें या फिर कोई रहस्य
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना तिलहर निवासी संतो कौर पत्नी बनारसी उम्र करीब 50 वर्ष मो बहादुरगंज कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर का निवासी संतो का पति बनारसी चूर्ण आदि बेचने का कार्य शाहजहापुर से बाहर करता है संतो उपरोक्त के क्रमशः प्रीती पत्नी गोलू, शीतल पत्नी स्व0 विशाल, अन्जली उम्र करीब 18 वर्ष, सुजाता उम्र करीब 15 वर्ष पुत्री बनारसी कामनी पुत्री सुजाता उम्र करीब 14 वर्ष संजय पुत्र बनारसी उम्र करीब 12 वर्ष, आकाश उम्र करीब 08 वर्ष प्रकाश उम्र करीब 07 वर्ष पुत्रगण बनारसी संताने है जो संतो के मौ0 बहादुरगंज कस्बा तिलहर स्थित मकान में एक साथ रहते है। संतो उपरोक्त की लडकी शीतल जिसके पति विशाल ने अब से लगभग 04,05 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संतो व उसकी पुत्री शीतल का कहना है कि विशाल की असमय मृत्यु हुई है मृत्यु के पश्चात वह शीतल के पास आता है। नवदुर्गा व्रत के समय शीतल के द्वारा व्रत रखने के उपरान्त स्वयं रामनवमी के अवसर पर हवन आदि कर पूजा पाठ कर अनपने घर के अन्दर ही चौकी स्थापित की थी। इसी दौरान शीतल द्वारा अपने सभी परिजनों को काला धागा बांधा गया था। एव तीन चार दिन से कमरा बन्द करके सभी लोग कमरे के अन्दर चौकी लगाकर बालाजी का अनुष्ठान प्रारम्भ किया जा रहा था। तीन चार दिन से लगातर कमरा बन्द होने की सूचना आस पास के लोगो द्वारा पुलिस को दी गई। तत्काल थाना तिलहर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो संतो, शीतल कमरे के अन्दर अनुष्ठान मे लीन थी एंव कुछ लोग लेटे हुये थे एवं कुछ लोग बेहोश अवस्था में थे। सभी लोगो को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया। सभी की स्थिती सामान्य है। ऐसा प्रतीत होता है कि शीतल व संतो अन्ध विश्वाश / मनोरोग की वशीभूत है। पुलिस प्रकरण की गम्भीरता से जांच कर रही है।
Comments