सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मोहनलालगंज तहसील पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 7 May, 2022 21:52
- 1561

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ,,
रिपोर्ट-सरोज यादव।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मोहनलालगंज तहसील पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश
शनिववार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश मोहनलालगंज तहसील पहुंचे। तहसील पहुँच कर अभिषेक प्रकाश ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
आपको बताते चले की जैसे ही लोगो को डीएम के आने की खबर मिली वैसे ही सैकड़ों की तादाद में तहसील के सभागार कक्ष फरियादी पहुँचने लगे।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि तहसील और थाने में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से विचार कर उसका निस्तारण किया जाए।
वही जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने फरियादियों द्वारा की गई कई शिकायतों में अधिकारियों फटकार भी लगाई। डीएम के साथ मौके पर एस पी ग्रामीण ह्रदयेश कुमार, उपजिलाधिकारी शुभी सिंह व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहें।

Comments