मजदूर दिवस पर पत्रकारों के बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 May, 2022 06:18
- 2233

PPN NEWS
मजदूर दिवस पर पत्रकारों के बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम
लखनऊ ।
रिपोर्ट-नवीन वर्मा।
यूपी प्रेस क्लब एवं लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ प्रांगण में आज पत्रकारों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही राकेश जादूगर का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए यह आश्वस्त किया की जब भी यूनियन और प्रेस क्लब को हमारी जरूरत होगी हम हमेशा खड़े रहेंगे इस अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी महामंत्री प्रेम कांत तिवारी लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, संयुक्त सचिव अनिल सैनी, अविनाश शुक्ला, देवराज सिंह सहित पत्रकारगण व पत्रकारों के परिजन उपस्थित रहे।
Comments