श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन सोनी को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन सोनी को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन सोनी को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

शिरडी में हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मिला सम्मान

समाज सेवा के 14 वर्षों को मिली बड़ी पहचान

शिरडी लखनऊ। लखनऊ के लिए गर्व की बात सामने आई है, जब यहां की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी को एक बड़े मंच पर सम्मानित किया गया। शिरडी में आयोजित 26वें अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उन्हें राष्ट्र गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें पवन सोनी रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रिकार्ड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

पवन कुमार सोनी बीते 14 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनकी संस्था श्री कृष्णा फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्हें मुफ्त सिलाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देती है। इसके अलावा संस्था की ओर से रक्तदान शिविर, राशन वितरण जैसे कई समाजहित के कार्य भी लगातार चलाए जाते रहे हैं। यही वजह रही कि उनके इस योगदान को शिरडी के मंच पर सराहा गया।

कार्यक्रम में रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रिकार्ड के चीफ एडिटर डॉ. क्रांति महाजन का खास योगदान रहा, जो देश-विदेश में समाजसेवा में जुटे लोगों को एक बड़े मंच पर पहचान दिलाने का काम करते आए हैं। उनका मानना है कि पुरस्कार लोगों को प्रेरणा देते हैं और यही प्रेरणा आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में काम आती है। इसी सोच के साथ कार्यक्रम में देशभर से आए चुनिंदा लोगों को नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान, अतुल्य भारत सम्मान और रेडियंट लीडरशिप अवार्ड जैसे सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें पवन सोनी का नाम भी शामिल रहा।

समारोह की शोभा उस वक्त और बढ़ गई जब छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनानी सरदार तानाजी मालुसरे के वंशज सुबेदार कुणालजी मालुसरे बतौर विशेष अतिथि मंच पर मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की भावना को और गहरा कर दिया। इस मौके पर त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजयकुमार धारुरकर, छत्तीसगढ़ से आए विचारक डॉ. राकेश मिश्रा, अण्णासाहब कडलग, डॉ. पंढरीनाथ रोकडे, राजाभाऊ उंबरकर, पंजाब के डॉ. गुरतेज सिंह ब्रार, आरती सचदेव, एडवोकेट प्रिया शाह, डॉ. दिगंबर तायडे और सुनीता चंदने सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *