पीजीआई में आपसी विवाद के बाद एक की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 July, 2026 13:08
- 119

पीजीआई में आपसी विवाद के बाद एक की मौत
पीजीआई थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई।
घायल अभिषेक रावत ने एसजीपीजीआई ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
लखनऊ। लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगत खेड़ा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मारपीट की घटना में पुष्पा उर्फ छवि रावत के पुत्र अभिषेक रावत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसजीपीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर चल रही गोली लगने की अफवाहों का खंडन करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट में युवक को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।
मृतक की माता की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश रावत, अमन रावत, राधे, अरुण रावत, सचिन रावत, अपीन लोधी, राजू सहित अन्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में यह मामला दर्ज किया गया है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दंगा करने, घातक हथियारों से लैस होकर बलवा करने और हत्या करने जैसे गंभीर अपराधों का उल्लेख है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments