महिगवां में युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम

महिगवां में युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम

महिगवां में युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम

युवक की तमिलनाडु में ट्रेन हादसे में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कुम्हरावा चौराहे पर धरने पर बैठे ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा मजरा कुम्हरावा के एक युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कुम्हरावा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही दी जा चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती मनोरमा पत्नी शिवकुमार ने महिगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 25 वर्षीय पुत्र सौरभ 10 अप्रैल को मजदूरी करने के लिए केरल के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और न ही उससे कोई संपर्क हो सका। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जनपद स्थित जौलारपेट्टई रेलवे जंक्शन पर 12 अप्रैल को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हो गई है।

​जैसे ही यह खबर मृतक के घर पहुंची, कोहराम मच गया। परिजनों ने रेल दुर्घटना की बात को सिरे से खारिज करते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने कुम्हरावा चौराहे पर धरना शुरू कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए महिगवां पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

​पुलिस प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में तमिलनाडु की तिरुपत्तूर पुलिस से लगातार समन्वय स्थापित कर रही है ताकि घटना की असल सच्चाई सामने आ सके। मामले में पुलिस द्वारा सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिसके अंतर्गत किसी अपराध के किए जाने के संदेह या अप्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में पुलिस को मामले की तहकीकात कर रिपोर्ट तैयार करने का अधिकार है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *