नाका हिंडोला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

नाका हिंडोला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

नाका हिंडोला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना की जांच जारी

मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट, साक्ष्य जुटाने की कवायद तेज

नाका लखनऊ। ​नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के फतेहगंज गल्ला मंडी, दुगांवा स्थित एक मकान में मंगलवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

​प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अजय गुप्ता पुत्र स्व० माता प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। अजय ने अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जो बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *