लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने पर 35 साल के युवक की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 October, 2026 19:01
- 120

लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने पर 35 साल के युवक की मौत
पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ली, कारणों की जांच शुरू
अमेठिया सलेमपुर निवासी रंजीत रावत ने खुद को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
दुबग्गा लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठिया सलेमपुर में शुक्रवार को 35 वर्षीय रंजीत रावत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:40 बजे थाना दुबग्गा पर सूचना मिली कि अमेठिया सलेमपुर निवासी रंजीत रावत पुत्र तेलीराम रावत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
परिजनों ने घायल रंजीत रावत को तत्काल उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments