मंत्री दानिश अंसारी ने अल्पसंख्यक निदेशालय के मदरसा परीक्षा नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 May, 2022 02:37
- 3405

PPN NEWS
लखनऊ।
रिपोर्ट- नवीन वर्मा।
मंत्री दानिश अंसारी ने अल्पसंख्यक निदेशालय के मदरसा परीक्षा नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के द्वारा इंदिरा भवन एवं जवाहर भवन में स्थित अल्पसंख्यक निदेशालय में संचालित मदरसा परीक्षा नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया एवं वेब कैमरा के माध्यम से पूरे प्रदेश में होने वाले परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग तंत्र का अवलोकन किया।
इसके साथ ही संबंधित विभाग के अन्य कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं विभाग के कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर दानिश अंसारी के साथ निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, ज्वाइंट डायरेक्टर, रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Comments