फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे वाराणसी, अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ का करेंगे प्रमोशन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 May, 2022 01:15
- 3986

PPN NEWS
वाराणसी
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे वाराणसी, अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ का करेंगे प्रमोशन
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व अभिनेता अर्जुन रामपाल एयर इंडिया के विमान से दोपहर में मुंबई से वाराणसी पहुंचे।
आगमन हाल में कंगना रनौत को देंख एयरपोर्ट कर्मी व यात्री अभिनेत्री के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंचे ।हालांकि कंगना रनौत ने सेल्फी लेने से मना कर दिया।बता दें कि कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची है ।
उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल,निर्देशक रजनीश घई, दिव्या दत्ता वह फिल्म यूनिट के अन्य सदस्य मौजूद रहे । विमान से उतरने के बाद कंगना सीधे कार में जाकर सवार हुई और शहर के लिए रवाना हो गई।कंगना शाम को गंग़ा आरती भी देखेंगी और दर्शन पूजन भी करेंगी ।
Comments