तंबाकू के दुषप्रभावों से बचने के लिए दिलायी गई शपथ
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 May, 2026 16:31
- 94

तंबाकू के दुषप्रभावों से बचने के लिए दिलायी गई शपथ
अमित श्रीवास्तव/ ब्यूरो चीफ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 50 सैया संयुक्त चिकित्सालय चंदर नगर आलम बाग में एक शपथ दिलायी गई कि हम सभी तंबाकू के दुषप्रभावों को संज्ञान में लेते हुए स्वयं तंबाकू उत्पादों का न तो सेवन करेंगे और अपने निकटतम लोगों को तंबाकू पदार्थों को छोड़ने एवं इससे अगली पीढ़ी को दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे।
डॉक्टर आनंद त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बीड़ी सिगरेट इत्यादि के सेवन से फेफड़े का कैंसर एवं गुटका , तंबाकू चबाने से मुख कैंसर हो सकता है । ऐसे में यदि हम तंबाकू एवं उनसे बने पदार्थों से दूर रहेंगे तो हम उनके दुष्प्रभाव से भी बच सकते हैं ।
चिकित्सकों , कर्मियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें अनेक लोगों ने तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने की भी संकल्प लिया।
डॉ भरत कुमार, दंत शल्यक ने रोगों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी और मुख रोग से संबंधित किसी भी तकलीफ़ के लिए तत्काल चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।

Comments