पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 August, 2022 20:17
- 614

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
राम मंदिर आंदोलन के आधार स्तंभ थे बाबू कल्याण सिंह :महेश गुप्ता
शाहजहाँपुर। पुवायां
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह 'बाबू जी' की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर महामंत्री मदनपाल के आवास पर बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बाबू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा बाबू जी हिंदुत्व के पुरोधा थे व भगवान राम के अनन्य भक्त थे।
इस दौरान भाजपा महामंत्री अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया बाबू जी जन जन के सर्वमान्य नेता थे उन्होने कहा बाबू जी ने राम मंदिर निर्माण के लिए सत्ता का त्याग कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया ।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,सुरेश वर्मा, अचल , नगर कार्यकारणी सदस्य विकास गुप्ता कपिल गुप्ता जी गौरव अवस्थी आनंद भारद्वाज आई टी प्रमुख अनिक गुप्ता रंजीत गुप्ता आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments