हाय हाय रे तेल की महँगाई, पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स के जरिए 21 लाख करोड रुपए की कमाई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 June, 2021 13:40
- 783

ppn news
लखनऊ।
हाय हाय रे तेल की महँगाई, क्या है सरकार की मजबूरी - सुनील सिंह
भारत में जहां एक और करोना ने बहुत से परिवारों को उजाड़ दिया ऐसा लगता है कि यह महंगाई भी कुछ परिवारों को उजाड़ कर रहेगी। जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब लोग कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। पेट्रोल डीजल के अलावा खाद्यान्न तेलों पर ही महंगाई का अंकुश नहीं लग पा रहा है इसको देखते हुए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से प्रहार किया है।
श्री सिंह अपने प्रेस विज्ञप्ति में बहुत सारे प्रश्नों को कहा है कि बीजेपी ने 2021 में पेट्रोल के दाम 48 बार बढ़ाए हैं। मध्यम वर्ग के वेतन में कितनी वृद्धि हुई? न्यूनतम वेतन में कितनी वृद्धि की गई? मजदूरी में कितनी वृद्धि की गई? किसानों के एमएसपी कितनी बार बढ़ाए गए? यह भाजपा की दिनदहाड़े लूट है।
इतना ही नहीं सुनील सिंह ने मोदी सरकार पर पेट्रोल पर टैक्स वसूल कर लोगों को लूटने का काम कर रही है का इल्जाम लगाया है। पेट्रोल डीजल के साथ-साथ सरसों के तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इस वक्त देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 से ऊपर जा चुकी है।
श्री सिंह ने कहा है कि 7 सालों में सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स के जरिए लगभग 21 लाख करोड रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
केंद्र की सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से महंगाई और गरीबी कम करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन आज देश की जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई और बेरोज़गारी से परेशान हैं।मोदी सरकार की गलत नीतियों का सबसे बुरा प्रभाव मध्य और गरीब वर्ग के लोगों पर ही पड़ रहा है। कोरोना महामारी की वजह से लाखों की तादाद में लोगों के रोजगार छिन चुके हैं। ऐसे में सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई के चलते देश भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
Comments