नाराज छात्राओ ने अध्यापकों को दी पहनने के लिए चूड़ियां
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 March, 2024 06:08
- 11317

PPN NEWS
अलीगढ़
रिपोर्टर मोहम्मद हफीज
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के घोषित रिजल्ट में छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़
अलीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा घोषित किए गए परिणामों को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाया है।
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा ग्रेजुएशन के घोषित किए गए सभी परिणाम में परीक्षा देने वाले ज्यादातर परीक्षार्थियों को फेल करते हुए परीक्षा से एफसेंट एवं अनक्वालीफाई दिखाया गया है।
यही वजह है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा इस सत्र के घोषित किए गए परिणामो से गुस्साए छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया है।
Comments