रिलायंस के टावर पर दुर्गा मंदिर विवाद को लेकर टावर पर चढ़े दो युवक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 October, 2021 20:53
- 2465

Prakash Prabhaw
रिलायंस के टावर पर दुर्गा मंदिर विवाद को लेकर टावर पर चढ़े दो युवक ,
हाई वोल्टेज ड्रामा जारी, मौके पर पहुंची पुलिस
ब्यूरो शाहजहांपुर उदयवीर सिंह
शाहजहांपुर । जनपद के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला गांधी नगर में रिलायंस का एक टावर है इस टावर कर नगर के दो युवक नीलेश बाबू व कल्लू आज रविवार सवेरे तड़के चढ गए और अपने साथ में एक बड़ा सा बैग भी ले गए उस बैक को खंबे में टांग दिया और उस में बैठ गए ।
उनकी मांग है वह जब भी उतरेंगे जब तक मंदिर कमेटी की जांच नहीं की जाएगी अन्यथा वह कूदकर जान दे देंगे। मौके पर स्थानीय पुलिस के कुछ सिपाही पहुंचे हैं समाचार लिखे जाने तक आला अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
टावर पर चढ़े युवकों ने बताया चिरौंजी लाल मठिया की कमेटी में मरे हुए लोग कमेटी चला रहे हैं और मठिया के नाम हर महीने लाखों की कमाई होती है ।
वो कमाई कहां जा रही है ।इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दें नीलेश कुमार इसी मंदिर का कभी पुजारी हुआ करता था ।
अब मंदिर कमेटी के प्रबंधक ने इसको हटा दिया है। जिसकी जांच एसडीएम जलालाबाद के पास विचाराधीन है । पीड़ित का आरोप वह जानबूझकर जांच को लटकाए हुए हैं।
Comments