योगी जी को अखिलेश यादव से डर नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से है-शेर सिंह राणा

योगी जी को अखिलेश यादव से डर नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से है-शेर सिंह राणा

लखनऊ


राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की  योगी जी को अखिलेश यादव से डर नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से है। ये वही शेर सिंह राणा है जिन्होंने 22 राजपूतो की हत्या का बदला एक तत्कालीन सांसद फूलन देवी की हत्या कर के लिया था। 

        

अफगानिस्तान से वीर शिरोमणि राणा पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां भारत लाकर उनका मंदिर बनाने वाले राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने लखनऊ मे प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह चल रही है शेर सिंह राणा ने सीएम योगी आदित्य नाथ की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में क्राइम कंट्रोल में आया है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सीएम योगी को शायद तीसरी बार सीएम बनते नहीं देखना चाह रहे है यही वजह है कि इस बार सत्ता परिवर्तन होगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए शेर सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से डर नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शेर सिंह राणा ने कहा की उनकी पार्टी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की सभी  सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *