समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 February, 2026 16:05
- 45

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई
स्वच्छता के प्रणेता संत गाडगे महाराज की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने आयोजित की विचार गोष्ठी।
समाज सुधारक गाडगे बाबा के पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा का लिया गया संकल्प।
लखनऊ। सोमवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपतराय भवन में स्वच्छता अभियान के प्रणेता और मानवता के उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ और जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संत गाडगे के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक और घुमक्कड़ भिक्षुक थे। उनका जन्म 23 फरवरी 1876 को हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित कर दिया। वह जिस भी गांव में जाते थे, वहां स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करने लगते थे। ग्रामीण स्वच्छता से प्रभावित होकर जो भी धन उन्हें भेंट स्वरूप देते थे, उसका उपयोग वह व्यक्तिगत विलासिता के बजाय गांवों में स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और पशुओं के आश्रय स्थल बनवाने में करते थे। जयसिंह ‘जयन्त’ ने आगे कहा कि बाबा ने कभी अपना कोई शिष्य नहीं बनाया, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने वाले साधारण व्यक्ति भी महान बन गए। उनका स्पष्ट मानना था कि 'साधु चलता भला और गंगा बहती भली', इसी सिद्धांत के अनुरूप उनके सहयोगियों में सभी जातियों और वर्गों के लोग शामिल थे।
इस महत्वपूर्ण जयंती कार्यक्रम में सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, ईं. संदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, बचान सिंह यादव, अनिल पासी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया, वरिष्ठ नेता भरत यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मु. सिंह यूथ ब्रिगेड नागेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उमाशंकर वर्मा, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव ‘अमित’, लालू यादव ‘संदीप’, एड. मो. इस्लाम, त्रिभुवन सिंह, करुणेश कनौजिया, इरफान सलमानी, शिवम यादव ‘गोलू’, नितिक रावत, सतीश यादव और मदन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत गाडगे के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Comments