सूर्यपाल गंगवार होंगे लखनऊ के नए डीएम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 June, 2022 06:17
- 3674

PPN NEWS
लखनऊ।
सूर्यपाल गंगवार होंगे लखनऊ के नए डीएम
अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग में बनाये गये सचिव
करीब पौने तीन साल तक लखनऊ के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की जगह लेने आ रहे सूर्यपाल गंगवार भी आइआइटी रुड़की से पासआउट हैं।
बीते तकरीबन ढाई साल से लखनऊ के जिलाधकिारी रहे अभिषेक प्रकाश का उद्योग विभाग में सचिव के पद पर तबादला कर दिया गया है।
वहीं इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। गौर हो कि सूबे की योगी सरकार ने मंगलवार शाम को प्रदेश में 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसके अलावा आइएएस भवानी सिंह खंगरौत को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. का नया एमडी बनाया गया है।
Comments