ट्रक व टैम्पो की टक्कर मे महिला की मौत चालक गंभीर रूप से घायल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 27 April, 2021 20:42
- 1068

PPN NEWS
ट्रक व टैम्पो की टक्कर मे महिला की मौत चालक गंभीर रूप से घायल
अबूशहमा
बहराइच।कैसरगंज थाना क्षेत्र के ऐनी टोल प्लाजा कैसरगंज के पास एक ट्रक UP 78 AT 1640 के चालक द्वारा एक टेम्पो में टक्कर मार दी गई जिससे टेम्पो चालक संदीप पुत्र महाराजदीन निवासी बघमरा गजधारपुर थाना फखरपुर व टेम्पो में सवार एक महिला सुधा पाठक (आशा बहू) निवासी टड़वा अल्पी मिश्र गजधारपुर थाना फखरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए एवं टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भिजवाया, जहाँ इलाज के दौरान सुधा पाठक की मृत्यु हो गई जबकि टेम्पो चालक का इलाज चल रहा है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त ट्रक व टेम्पो को सुरक्षार्थ थाना कैसरगंज परिसर में लाकर खड़ा कराया गया है।मृतका के शव का पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments