भीषण सड़क हादसे में रैपिडो चालक की मौत, प्रयागराज का युवक केजीएमयू में भर्ती

भीषण सड़क हादसे में रैपिडो चालक की मौत, प्रयागराज का युवक केजीएमयू में भर्ती

भीषण सड़क हादसे में रैपिडो चालक की मौत, प्रयागराज का युवक केजीएमयू में भर्ती

दुबग्गा में ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बीए का छात्र था मृतक रैपिडो चालक

ऐशबाग में किराए पर रहकर चलाता था बाइक, बुकिंग लेकर जाते समय हुआ हादसा

दुबग्गा लखनऊ। बुधवार सुबह थाना दुबग्गा क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रोड स्थित शिफा हॉस्पिटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त विवरण के अनुसार, सुबह करीब 06:30 बजे मलिहाबाद की तरफ जारहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

​हादसे में घायल गोण्डा जनपद के तबेपुर, पतीजिया बुजुर्ग निवासी अमृतलाल, पुत्र रामपाल को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोटरसाइकिल सवार दूसरे युवक विपुल कुमार द्विवेदी, पुत्र अजीत कुमार द्विवेदी, निवासी महाराजपुर, पिपरी जंघई, जनपद प्रयागराज भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी गवाहों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​मृतक अमृतलाल के पिता रामपाल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जिसकी माता का नाम सुदामा देवी है। उसके बड़े भाई अंबिका लाल जायसवाल की उम्र 30 वर्ष और छोटे भाई आकाश जायसवाल की उम्र 20 वर्ष है। परिजनों के अनुसार, अमृतलाल ऐशबाग क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था और अपनी आजीविका चलाने के साथ-साथ बीए की पढ़ाई की तैयारी भी कर रहा था। वह रैपिडो बाइक चलाता था और बुधवार सुबह भी एक बुकिंग लेकर गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया। 

वही इस संबंध में दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक के परिजनों की दी हुई तहरीर के आधार पर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए फरार ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *