चकौली अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दारोगा की मां और ताऊ की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 October, 2026 19:37
- 117

चकौली अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दारोगा की मां और ताऊ की मौत
बुलंदशहर से मोहनलालगंज जा रही कार काकोरी में बेकाबू हुई, चार लोग थे सवार।
हादसे में सब इंस्पेक्टर सोनू निगम की मां सावित्री देवी और ताऊ शेर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा।
काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में चकौली अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक कार बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सवार दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक कार बुलंदशहर से मोहनलालगंज की ओर जा रही थी। चकौली अंडरपास के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें बिजनौर जिले के नाहटौर थाने में तैनात उप निरीक्षक सोनू निगम (28) भी शामिल थे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सोनू निगम की मां सावित्री देवी (करीब 48 वर्ष), पत्नी लक्ष्मण, निवासी बुलंदशहर और उनके ताऊ शेर सिंह (करीब 55 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
कार में सवार चौथे व्यक्ति संदीप भाटी (28) और सोनू निगम को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाया गया। मौके पर कोई दिक्कत नहीं है और यातायात सामान्य है।
Comments