UPSC में BHU से पढ़ाई कर प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 April, 2025 16:53
- 90

PPN NEWS
- मिर्जापुर के 2 SDM भी टॉप-20 में शामिल
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। शक्ति दुबे ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में ही की। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया था।
कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
सहारनपुर की कोमल पुनिया की छठवीं रैंक सहारनपुर की कोमल पुनिया ने छठवीं रैंक हासिल की है। 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 प्रतिशत नंबर पाकर जिला टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से फिजिक्स विषय में बीटेक किया। इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निश्चय किया। पहले प्रयास में भले ही सफलता नहीं मिली,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की।
Comments