किराये के मकान में 20 वर्षीय विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर की आत्महत्या।

किराये के मकान में 20 वर्षीय विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर की आत्महत्या।

किराये के मकान में 20 वर्षीय विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर की आत्महत्या।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कारणों की तलाश जारी।

लखनऊ। लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशालची टोला में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रविवार प्रातः करीब 07:15 बजे अयान खान, पुत्र मो0 नासिर खान, जो मूल रूप से आलमबाग के तेजी खेड़ा का निवासी है और वर्तमान में मदेयगंज के मशालची टोला में ग्लोब कैफे के पास किराये पर रहता है, ने अपनी मां नूरी खान के साथ थाने पहुंचकर इस दुखद घटना की सूचना दी।

​पीड़ित पति अयान खान ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अलीशा खान के साथ उक्त मकान में रह रहा था। रविवार तड़के करीब 04:00 से 04:30 बजे के बीच अलीशा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गई। सूचना मिलते ही मदेयगंज थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

​पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। इसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है और मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही भी प्रचलित है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *