इब्राहिम गंज में सड़क किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

इब्राहिम गंज में सड़क किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

इब्राहिम गंज में सड़क किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

सड़क किनारे मिला करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव।

सिर पर चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

काकोरी लखनऊ। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शरीर की बनावट और कपड़ों से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

​घटना की सूचना मिलते ही काकोरी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मृतका के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी सूचित किया है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

​वर्तमान में पुलिस बल मौके पर तैनात है और आसपास के गांवों व सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द घटना का अनावरण किया जा सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *