यमुना व ससुर खदेरी नदियों में आई बाढ़ से तटवर्ती गांव में मची तबाही

यमुना व ससुर खदेरी नदियों में आई बाढ़ से तटवर्ती गांव में मची तबाही

यमुना व ससुर खदेरी नदियों में आई बाढ़ से तटवर्ती गांव में मची तबाही


 पी पी एन न्यूज़

(कमलेन्द्र सिंह)

 खखरेरू / फतेहपुर

 इन दिनों लगातार हो रही बारिश व विभिन्न बांधों से छोड़े गए पानी के कारण यमुना व उसकी सहायक नदियों में जबरदस्त  बाढ़ आ गई है. यमुना का पानी सहायक नदियों में उल्टा बहने लगा है जिससे यमुना के साथ-साथ ससुर खदेरी नदी के किनारे बसे आधे सैकड़ा से ज्यादा गांवों में पानी अंदर घुस जाने के कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तटवर्ती क्षेत्रों के जलमग्न होने के कारण खेतों में बोई हुई फसले नष्ट हो रही हैं।

 बहुत से कृषकों की के खेत कटान में  बहते हुए गायब होते जा रहे हैं. कोट- दरियापुर पुल, बदनमऊ -गढ़ा पुलों के जलमग्न होने के कारण व उनके ऊपर से लगभग 8 से 10 फुट ऊपर पानी के बहाव के कारण लगभग सैकड़ों गांवों का आवागमन व संपर्क आसपास के कस्बा व  मुख्यालयों से टूट चुका है. आज यमुना व ससुर खदेरी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से तटीय गांवों के लोग डरे सहमे हुए हैं।

 दरियापुर,चंदन मऊ,कोट, कुली, गाजीपुर, खरखर,बदनमऊ  टिटिहरीपुर, धौराहरा, बरार, नसीरपुरदढ़िया इत्यादि 2 दर्जन से अधिक  ग्राम वासियों का कहना है कि हम लोगों ने मवेशियों को ऊंचे खुले स्थानों पर पहुंचा दिया है परंतु लगातार बारिश होने के कारण मनुष्य और पशुओं दोनों का जीवन दूभर बनता जा रहा है।

 ग्रामीणों  का कहना रहा कि लगातार पानी बढ़ने के कारण रात में सभी को सोने में भी डर लगता है कि कहीं से अचानक बहुत जलस्तर ना बढ़ जाए व कहीं बहकर आने वाले विषैले जीव जंतु आकरके किसी को काट ना ले. लोगों ने प्रशासन से राहत बताओ व मदद की गुहार लगाई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *