अज्ञात युवक ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

अज्ञात युवक ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

अज्ञात युवक ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

​पेड़ की ऊंचाई पर फंदा डालकर युवक ने की आत्महत्या।

हुसैनगंज पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा।

हुसैनगंज। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवा ग्राम कॉलोनी, केकेसी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव बरगद के पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटका हुआ पाया गया। बुधवार को करीब दोपहर 2:00 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 30 वर्षीय एक युवक ने बरगद के पेड़ पर करीब 60 से 70 फीट की ऊंचाई पर अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को सूचित किया।

​पेड़ की अत्यधिक ऊंचाई होने के कारण शव को नीचे उतारने में बचाव दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक के शव को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है, मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *