अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 January, 2022 22:22
- 536

प्रतापगढ़
25.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अर्न्तजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना हथिगवां पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जहानाबाद पुल के पास से एक व्यक्ति हिमान्शु यादव पुत्र अशोक कुमार यादव नि0 दलापुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को चोरी की की अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर थानाक्षेत्र हथिगवां के ही भैरोबाबा स्थान के पास से एक अदद चार पहिया टवेरा वाहन से इसके 03 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो के पास से व उक्त चार पहिया वाहन में से उपरोक्त बरामदगी की गई। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/22 धारा 379, 411, 413, 401, 467, 468 भादवि बनाम सभी अभियुक्त व मु0अ0सं0 22/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक यादव, अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताये गये तथ्यों के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. हिमान्शु यादव पुत्र अशोक कुमार यादव नि0 दलापुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।02. रोहित पाल पुत्र राजेश कुमार पाल निवासी खिदिरपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।03.ननका यादव उर्फ रामसिंह पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी बिहरिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।04. अभिषेक यादव उर्फ रिंकू पुत्र नन्दलाल यादव निवासी बेलहा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।बरामदगी-01.01 तमंचा देशी 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 02. 01 चोरी की स्पलेण्डर मोटर साइकिल।03. 24 मोबाइल।04. 34 नये कपडे।05. 02 प्रिंटर।06. 01 चार पहिया टवेरा वाहन नं0 यूपी 32 सीजेड 2208।पूछताछ का विवरण-पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि हमारे पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उसे हम लोगों ने पिछले हफ्ते नवाबगंज चौराहे (थानाक्षेत्र नवाबगंज जनपद प्रयागराज) पर स्थित आर0के0 टेलीकाम दुकान से चोरी किये थे, जिसमें हम लोगों के साथ हमारे 02 अन्य साथी भी सम्मिलित थे (इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज पर मु0अ0सं0 33/22 धारा 457, 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत है)। बरामद प्रिन्टर के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसे भी हम लोगों ने दो हफ्ते पहले ही किलहनापुर में जनसेवा केन्द्र से चोरी किये थे (इस सम्बन्ध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 19/22 धारा 457, 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत है)। बरामद कपड़ों के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसे हम लोगों ने 8-10 पहले रेरूवा चौराहे (थानाक्षेत्र नवाबगंज जनपद प्रयागराज) के पास स्थित कपड़े की दुकान से चोरी किये थे। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पाल द्वारा बताया गया कि जो हमारे पास से टवेरा गाड़ी बरामद हुई है, इसको मै किराये पर लेकर चलाता हूं तथा इस गाड़ी का प्रयोग हम लोग चोरी की घटनाओं में करते हैं, आज भी हम लोग यहां चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये। अभियुक्त हिमान्शू यादव पुत्र अशोक कुमार यादव का आपराधिक इतिहास-01.मु0अ0सं021/22 धारा 379/411/413/401/467/468 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 33/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज प्रयागराज।अभियुक्त रोहित पाल पुत्र राजेश कुमार पाल का आपराधिक इतिहास-01. मु0अ0सं021/22 धारा 379/411/413/401/467/468 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 33/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज प्रयागराज।अभियुक्त ननका यादव उर्फ रामसिंह पुत्र श्रीकृष्ण यादव का आपराधिक इतिहास-01. मु0अ0सं021/22 धारा 379/411/413/401/467/468 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ।02. मु0अ0सं0 33/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज प्रयागराज।03. मु0अ0सं0 36/15 धारा 397 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ।04. मु0अ0सं0 145/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हथिगवां, प्रतापगढ।05. मु0अ0सं0 76/16 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना हथिगवां प्रतापगढ़।06. मु0अ0सं0 277/16 धारा 110जी ब्तच्ब् थाना हथिगवां प्रतापगढ।07. मु0अ0सं0 24/17 धारा 392 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ़।08. मु0अ0सं0 144/17 धारा 379/411 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ़।09. मु0अ0सं0 146/17 धारा 379/411 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ़।10. मु0अ0सं0 147/17 धारा 419/420/467/468/471/411/413भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ़।11. मु0अ0सं0 148/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हथिगवां प्रतापगढ़।अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ रिंकू पुत्र नन्दलाल यादव का आपराधिक इतिहास-01. मु0अ0सं021/22 धारा 379/411/413/401/467/468 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 22/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ।03. मु0अ0सं0 33/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज प्रयागराज।नोट- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम को 15000/- रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।पुलिस टीम- थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 रोहित कुमार, उ0नि0 रमिल कुमार, हे0का0 भानु प्रताप सिंह, हे0का0 यशवंत सिंह राठौर, हे0का0 शिवलखन यादव, का0 सौरभ बघेल, का0 जावेद अहमद, का0 आशीष गौड़ व का0 विजय कुमार थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
Comments