लखनऊ को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ने महापौर को दी बधाई
लखनऊ को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ने महापौर को दी बधाई
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में लखनऊ बना देश का नंबर वन शहर
कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कैंप कार्यालय पहुंचकर महापौर को दी बधाई
लखनऊ। सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी में प्रथम रैंक हासिल हुई है। इसके साथ ही वार्ड संख्या-70 को नेशनल बेस्ट परफॉर्मिंग वार्ड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल को बधाई देने के लिए कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’ मंगलवार को उनके कैंप कार्यालय पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान राजधानी लखनऊ की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल, सुशील तिवारी ‘पम्मी’ के बीच विस्तार से आत्मीय चर्चा हुई। सुशील तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का प्रथम स्थान हासिल करना पूरे शहर के लिए गौरव की बात है। स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में नगर निगम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों से शहर को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिली है।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की निष्ठा और शहरवासियों के जागरूक सहयोग को देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Comments