रेहुआलालगंज में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 21 जनवरी से
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 20 January, 2022 20:32
- 560

प्रतापगढ
20.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रेहुआलालगंज में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 21 जनवरी से
समस्त क्षेत्रवासी जनता जनार्दन के सहयोग से प्रतापगढ जनपद के सांगीपुर ब्लाक स्थित बापू इंटर कॉलेज रेहुआलालगंज में 21 जनवरी 2022 शुक्रवार से 27 जनवरी 2022 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समस्त धार्मिक आस्थावान क्षेत्रवासियों को श्री अयोध्या धाम से सुप्रसिद्ध कथाव्यास श्री संतोषदास जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथा के मुख्य यजमान की भूमिका में महेंद्र प्रताप सिंह सपत्नीक होंगे। मुख्य सहयोगी रामजी सिंह एवं रमेश सिंह के अलावा सहयोगी के रुप में नागेंद्र शुक्ला रिंकू,अरविंद त्रिपाठी सत्यार्थी, अशोक विमल, लल्ला सिंह, रमेश कुमार, सुनील उपाध्याय, आदेश शुक्ला, सुनील सिंह, राहुल सरोज, सागर सिंह बघेल आदि द्वारा व्यवस्था संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।कथा के प्रचार प्रसार एवं वैदिक व्यवस्था अंतर्गत धार्मिक वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज कथाव्यास श्री संतोष दास जी महाराज के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ शुभ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Comments