उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा को मिली दपसौरा पुलिस चौकी की कमान
- Posted By: Sarvare Alam
- राज्य
- Updated: 14 September, 2025 21:01
- 3453

उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा
सुल्तानपुर घोष-फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार देर रात पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल के क्रम में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता पुलिस चौकी में तैनात बतौर चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा को अब चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा नौबस्ता पुलिस चौकी में बतौर चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात रहे। जहां उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा साथ ही साथ न्याय की फरियाद लेकर आए हुए फरियादियों के बीच उनका व्यवहार भी बहुत ही अच्छा रहा। जैसे ही उनके स्थानांतरण की ख़बर लोगों तक पहुंची तो चारों तरफ चर्चा का विषय बन गया।
Comments