साथी के सरकारी अधिवक्ता बनने पर खुशी, हुआ सम्मान
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 January, 2022 19:11
- 546

प्रतापगढ
15.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
साथी के सरकारी अधिवक्ता बनने पर खुशी, हुआ सम्मान
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील सभागार मे वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी के शासकीय अधिवक्ता के पद पर चयन को लेकर साथियों ने प्रसन्नता जताई। संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से शासकीय अधिवक्ता मे चयनित हुए साथी का अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे बोलते हुए हरिशंकर द्विवेदी ने स्थानीय तहसील एवं दीवानी न्यायालय के साथी अधिवक्ताओं के मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सम्मान समारोह का संयोजन किया। इस मौके पर अनिल महेश, दिनेश मिश्र, अजय शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, सुशील शुक्ल, अमरनाथ यादव, सुमित त्रिपाठी, मस्तराम पाल, सोमनाथ मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल, मनोज शुक्ल, विनोद शुक्ल, संजय सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, शहजाद अंसारी, विपिन शुक्ल, सुधाकर मिश्र, मनीष तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।
Comments