गांजा की तस्करी करने वाले चार युवक गिरफ्तार
- Posted By: Anil Kumar
- राज्य
- Updated: 5 August, 2020 17:50
- 2741

Prakash Prabhaw News
गांजा की तस्करी करने वाले चार युवक गिरफ्तार, 12 लाख रुपये कीमत का गांजा व डेढ़ लाख नगदी बरामद
यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करो के पास पुलिस ने बोलेरो में लदा एक क्विंटल 35 किलो गांजा व डेढ़ लाख रुपये नगदी बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सैनी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमासिन नेशनल हाइवे पर एक बोलेरो गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो से एक क्विंटल 35 किलो गांजा व डेढ़ लाख रुपये नगदी पुलिस ने बरामद किया। गांजा के साथ पुलिस ने ज्ञानेंद्र, अनिरुद्ध, शुभम व प्रीतम नाम के तस्करो को भी गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी समर बहादुर के मुताबिक बरामद किए गए गांजा की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Comments