अब्बास अंसारी की विधायकी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 August, 2025 00:27
- 1263

PPN NEWS
अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया निर्णय
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार 20 अगस्त 2025 को पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की याचिका पर अहम फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने अब्बास अंसारी की याचिका को स्वीकार करते हुए उनकी विधायकी बहाल कर दी।
अब्बास अंसारी की विधायकी पहले निरस्त कर दी गई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आज अपना निर्णय सुरक्षित रखा और फिर फैसला सुनाते हुए उनके पक्ष में आदेश दिया।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है।
Comments