कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं निकाला शांति मार्च
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 October, 2020 22:01
- 1118

Prakash prabhaw news
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं निकाला शांति मार्च
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
मोहनलालगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर शुक्रवार को लखनऊ जनपद के सभी आठ ब्लाक में दोनो महात्मा के चित्र और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भेंटकर नमन करते हुए जिलाध्यक्ष कांग्रेस वेद प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी के रुप में शान्ति मार्च निकाला। मोहनलालगंज में शान्ति मार्च की कमान जिलाध्यक्ष ने स्वयं संभाली उनके साथ कांग्रेस नेता नरेन्द्र गौतम ,हसमुद्दीन ,कन्हैया तिवारी और देवतादीन समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे। रघुपति राघव राजाराम गाते -----हुए शान्ति मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ब्लाक के गेट पर ही रोंक कर आगे जाने की अनुमति नही दी। इसलिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैंतीस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। इसी तरह गोशाईगंज ब्लाक में भी शान्ति मार्च निकाल रहे पच्चीस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रोंकने पर गिरफ्तारी दी। अन्य ब्लाक में भी शान्ति मार्च निकालने को लेकर इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोंक-झोंक हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने शान्तिपूर्ण तरीके से प्रभात फेरी निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन रोंकने को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की। पुलिस और प्रशासन के जरिए सरकार पर आमजन की आवाज को दबाने का आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
Comments