दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, ताले तोड़कर इनवर्टर बैट्री और गैस सिलेंडर किया पार

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, ताले तोड़कर इनवर्टर बैट्री और गैस सिलेंडर किया पार

Crime news, apradh samachar

PPN NEWS

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक आवास को निशाना बनाते हुए इनवर्टर बैट्री, भरा गैस सिलेंडर और नलों की टोंटियां चोरी कर लीं। चोरों ने घर के दो कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक, रायबरेली रोड स्थित विद्या विहार कॉलोनी में विद्या हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के पास आवास संख्या 199/01 निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदीन त्रिपाठी के घर में 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे से सुबह 4:38 बजे के बीच चोरी हुई। आरोप है कि चार अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और दो कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर इनवर्टर बैट्री, रेगुलेटर और पाइप सहित भरा गैस सिलेंडर तथा आवास में लगे नलों की टोंटियां खोलकर ले गए। इस दौरान घर का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


मामले में मोहनलालगंज थाने में मु0अ0सं0 404/2026, धारा 305(ए), 331(4) और 324(4) बीएनएस के तहत चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *