काकोरी में युवक ने दी जान, गांव में मातम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 October, 2026 23:31
- 75

काकोरी में युवक ने दी जान, गांव में मातम
बरखाताबाद के लालता खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह घर के कमरे में मिला 27 साल के युवक का शव
पुलिस ने पंचायतनामा भरा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं
काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बरखाताबाद स्थित लालता खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के रहने वाले आकाश गौतम (27) पुत्र रामनरेश गौतम के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब सात बजे थाने को सूचना मिली कि आकाश ने अपने घर के कमरे में जान दे दी है। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और परिजनों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा गया।
पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई और जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद पंचायतनामा भरने समेत बाकी कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
Comments