रायबरेली हाइवे से मजदूरों का पैदल पलायन जारी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 May, 2020 18:50
- 3451

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-अभिषेक
रायबरेली हाइवे से मजदूरों का पैदल पलायन जारी
मामला रायबरेली जिले का है जहां बीती रात दर्जनों मजदूर जिनमें महिलाएं शामिल थी वह सभी अपने बच्चों को लेकर हाईवे पर पैदल जाती दिखी , उनसे बात की तो मजदूरों ने बताया कि अहमदाबाद से पहले उन्हें ट्रेन द्वारा गोरखपुर लाया गया और उसके बाद वहां से बस द्वारा रायबरेली शहर लाया गया लेकिन वहां पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों ने मजदूरों को घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जहमत नहीं की उन्हें पैदल जाने के लिए कहा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर गांव में रहने वाले यह सभी मजदूर रात में हाईवे पर मासूम बच्चों को गोदी में लेकर पैदल ही निकल पड़े ऐसे में आप समझ सकते हैं कि मजदूरों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने को लेकर जिले में बैठे अधिकारी और कर्मचारी कितना गंभीर है।

Comments