पीलीभीत में बाघ के हमले से एक की मौत, ग्रामीणों ने चौकी फूंकी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 June, 2020 06:57
- 3062

Prakash Prabhaw News
पीलीभीत न्यूज
पीलीभीत में बाघ के हमले से एक की मौत, ग्रामीणों ने चौकी फूंकी
पीलीभीत(नीलेश चतुर्वेदी): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक ग्रामीण बाघिन के हमले में अभी बरेली में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था कि बाघ के हमले में यहां एक अन्य ग्रामीण ने जान गवां दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की बैरियर चौकी फूंक दी।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत माला रेंज में गोयल कॉलोनी के पास कुछ ग्रामीण बैठ कर बातें कर रहे थे। तभी अचानक बाघ ने ग्रामीणों पर झपट्टा मार दिया। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक ग्रामीण सुबेन्दु विश्वास 35 के बाघ का जोरदार झपट्टा लग गया। उसकी मौत हो गई।बाकी ग्रामीण दहशत में वहां से भाग गए। शोर शराबा बढ़ा तो बाघ भी वहाँ सर चला गया।तब ग्रामीण मौके पर जुटे। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि घटना हुई है। मौके पर टीम की भेज कर निगरानी सख्ती से बढ़ा दी गई है।
Comments