मदद के बहाने महिला को बनाया शिकार, जेवर लेकर चंपत हुए शातिर ठग

मदद के बहाने महिला को बनाया शिकार, जेवर लेकर चंपत हुए शातिर ठग

मदद के बहाने महिला को बनाया शिकार, जेवर लेकर चंपत हुए शातिर ठग

मदद का झांसा देकर महिला को बनाया ज़हरखुरानी का शिकार।

बातों में उलझाकर और सुध-बुध खोने के बाद जेवर लूटकर फरार हुए आरोपी।

दुबग्गा लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मदद मांगने के बहाने एक महिला को झांसा देकर उसके कीमती जेवरात ठग लिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज के शीला गार्डन बुद्धेश्वर निवासी कुलदीप मिश्रा की पत्नी, शन्नो देवी, शनिवार दोपहर दुबग्गा स्थित मछली मंडी से दवा लेकर लौट रही थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वह सीतापुर बाईपास के पास पहुंचीं, तभी उन्हें लगभग 15 वर्षीय एक अज्ञात किशोर मिला। वह किशोर रोते हुए अपनी मां की मृत्यु का वास्ता देकर महिला से मदद की गुहार लगाने लगा। इसी बीच एक अज्ञात महिला और एक पुरुष भी वहां पहुंच गए और शन्नो देवी पर उस किशोर की मदद करने का दबाव बनाने लगे।

​पीड़िता ने जब मना किया, तो तीनों आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और बातचीत के दौरान जबरन एक पार्सल जैसा पैकेट उनके हाथ में थमा दिया। शन्नो देवी का आरोप है कि पैकेट हाथ में आते ही उन्हें अचानक घबराहट महसूस होने लगी और उनकी सुध-बुध खो गई। इसी मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके कान के झाले और गले का मंगलसूत्र उतरवा लिया। शातिर ठगों ने इसके बाद पीड़िता को बेगरिया मोड़ के पास एक डिवाइडर पर बैठा दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। होश आने पर जब पीड़िता अपने घर पहुंची, तब उन्हें खुद के साथ हुई इस ठगी और ज़हरखुरानी का एहसास हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *