महंगाई के विरोध में धरना
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 8 February, 2021 20:47
- 3564

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
महंगाई के विरोध में धरना
रायबरेली--लगातार बढ़ रही पेट्रोल व डीजल की कीमतों व केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में दर्ज़नो की संख्या में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले लोगो ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जन अधिकार पार्टी के नेताओ की माने तो लगातार पेट्रोल व डीजल के दामो में वृद्धि हो रही है जिससे महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है साथ ही सरकार की जन विरोधी नीतियों व सरकारी सम्प्पति का निजीकरण करने व उसको बेचने से आक्रोशित है साथ ही आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और सरकार इन सब चीजों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इन सभी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हम सभी लोगो ने आज जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है।
Comments