लाठी-डंडों से हमला कर पिता-पुत्री को किया घायल, पिता का हाथ फ्रैक्चर
Crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बगहन खेड़ा मजरा पूरनपुर में लाठी-डंडों से मारपीट कर पिता और पुत्री को घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, निगोहां थाना क्षेत्र के अकबरपुर बेनीगंज निवासी राम पुत्र रामखेलावन ने आरोप लगाया है कि 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच उनकी पुत्री शिखा की ससुराल बगहन खेड़ा मजरा पूरनपुर में सूरज कुमार पुत्र राकेश कुमार ने उनके और उनकी पुत्री के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में शिखा के सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि राम के सिर में चोट लगी और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
इस मामले में मोहनलालगंज थाने में मु0अ0सं0 403/2026, धारा 115(2), 352, 351(2) और 117(2) बीएनएस के तहत सूरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Comments