आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई घायल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 July, 2021 23:31
- 1261

आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई घायल
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
चौडगरा/फतेहपुर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गाँव निवासी दो सगे भाई रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर गाँव निवासी बिंदा निषाद 40 वर्षीय व ननका निषाद 35 वर्षीय दोनो सगे भाई हैं। रविवार देर शाम अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली से गम्भीर रूप से घायल हो गये।
आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी।
सूचना पर पहुँचे स्वजनों ने आनन फानन दोनो घायलों को आनन फानन निजी साधन की सहायता से इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहाँ डाक्टरों ने दोनो भाइयों की चिंता जनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।
जहाँ समाचार लिखे जाने तक दोनो घायल सगे भाइयों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
Comments