सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 1 July, 2021 17:02
- 789

prakash prabhaw
lucknow
सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन गुरुवार को प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और अखिलेश यादव की लंबी आयु व उनकी सलामती की ईश्वर से कामना की।
गुरुवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रेहान नईम पश्चिम कार्यालय पर सपा कार्यकर्ता ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पश्चिम विधानसभा पूर्व विधायक रेहान नईम ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वह जनता का हित सोचने में उनका कोई जवाब नहीं है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रेहान नईम के साथ सपा नेता ज़ाकिर अली,ज़फर इकराम,सुहैल अहमद,सलीम नेता,आसिफ अंसारी,मोहम्मद मोहसिन,सुमैय्या राना, शशांक यादव,मोहम्मद मुजाहिद,बबलू नेता,सीमा दुबे और तमाम पार्षद के साथ कार्यकर्ता रहे मौजूद। साथ ही साथ कोविड 19 का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी कार्यकर्ताओं ने किया पालन।
Comments