भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध सपाइयों ने किया जल सत्याग्रह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 August, 2021 21:31
- 1295

भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध सपाइयों ने किया जल सत्याग्रह
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
खागा/फतेहपुर
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवहन्न पर खागा विधानसभा के दरियापुर मे रविवार ससुर खदेरी नदी के पुल पर महंगाई, बेरोजगारी व सपा नेता आजम खान की रिहाई के लिए सपाइयों ने नदी के पानी में घुसकर साथ जल सत्याग्रह आंदोलन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद महफूज खान की अगुवाई में रविवार खागा विधानसभा के दरियापुर के पास ससुर खदेरी नदी पर सपाइयों ने बेरोजगारी, मंहगाई, किसान बिल, सपा नेता आजम खान व बेटे अब्दुल्ला रिहाई के लिए नदी में घुसकर जलसत्याग्रह किया।
इस दौरान प्रदर्शन कर्ताओं ने सरकार की मनमानी व तानाशाही रवैय्ये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गहरे पानी मे जाकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महफूज खान लल्ली यादव नागेन्द्र सिंह अखण्ड प्रताप सिंह सत्यप्रकाश यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments