भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 August, 2021 22:45
- 1298

प्रकाश प्रभाव
लखनऊ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
मोहनलालगज, लखनऊ।
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश नेतृत्व द्वारा लखनऊ सहित कई जिलों के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। लखनऊ में भाजयुमो का जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय धीरू को बनाया गया है।। सोमवार को बनारस से लखनऊ आगमन पर जिलाध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया गया।
सोमवार को दोपहर चुरवा मंदिर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद निगोहा कस्बे में अभय दीक्षित ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।
मदाखेड़ा मंदिर पर ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।इसके बाद मोहनलालगज के मऊ बंशी बाबा प्रांगण में युवा भाजपा नेता मनीष तिवारी ने अपनी युवाओं की टीम के साथ भव्य स्वागत किया।
इसी क्रम में मोहनलालगज व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय सत्यम ने अपने आवास पर भी स्वागत किया।इन स्वागत कार्यक्रमों के बाद जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय धीरू मोहनलालगज कस्बे के कालेबीर मंदिर पर माथा टेकने पहुचे तो वहाँ पर शुभम सिह, प्रिंषु सिह, मुरारी सिंह, अविनाश त्रिपाठी, निश्चल द्विवेदी, शनि पांडेय वैभव मिश्रा, डब्बू पांडेय, गौरव पांडेय, विनय पांडेय सैकड़ो कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया।
Comments