ब्लाक प्रमुख ने मोहनलाल गंज में किसान मेला गोष्ठी का किया उद्घाटन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 January, 2021 05:36
- 3563

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
ब्लाक प्रमुख ने मोहनलाल गंज में किसान मेला गोष्ठी का किया उद्घाटन
शशांक मिश्रा
मोहनलाल गंज, लखनऊ। गुरुवार को कृषि विभाग, लखनऊ द्वारा विकास खण्ड मोहनलालगंज के परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदशनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोहनलालगंज विजय लक्ष्मी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि सी.पी. श्रीवास्तव, बीडीओ अजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी ओ.पी. मिश्रा, ए.डी.ओ. कृषि प्रेम बाबू, वीरेंद्र सिंह पशुपालन विभाग से उप पशु चिकित्सक रचना दीक्षित प्रधान ज्ञानेन्द्र सिंह, परीदीन पासी, राम सरोहन यादव, जितेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, गौरी शंकर सहित काफी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाये गए और किसानों ने भी अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया।
Comments