ब्राह्मण और दलित मिलकर बसपा की सरकार बनाएंगे - सतीश चंद्र मिश्र
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 28 July, 2021 09:32
- 557

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 27/07/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार के साथ मुकेश कुमार
ब्राह्मण और दलित मिलकर बसपा की सरकार बनाएंगे - सतीश चंद्र मिश्र
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग तरह से लोगों को लुभाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का प्रबुद्ध विचार गोष्ठी का आज पांचवा दिन कौशाम्बी में हुआ। सम्मेलन के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने घी और तेल के दाम इतने बढ़ा दिए हैं कि युवा अब तो पकौड़े भी नहीं बेच सकतें हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के बसपा जिला कार्यालय में किया गया।
प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान एवं सुरक्षा व तरक्की को लेकर अपने सम्बोधन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि कौशाम्बी के ब्राह्मण लीडर हैं। उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण और दलित वर्ग मिलकर बहन जी की सरकार बनाएंगे और बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।सतीश चंद्र मिश्र ने शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनसभा में संबोधन के दौरान कहा कि संस्कृत विद्यालय और सनातन धर्म को खत्म करने का काम सत्ताधारी पार्टी बहुत जोरों से कर रही है।
उत्तर प्रदेश के संस्कृत विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं, यहां तक की प्रयागराज के करीब 19 विद्यालय बंद भी हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के हजारों संस्कृत विद्यालय मठ बंद हो चुके हैं और कुछ बंद होने की कगार पर है। संस्कृत विद्यालय के पदाधिकारियों से मिलकर मैंने उनकी समस्याओं को जाना है। जन सभा के दौरान उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मानदेय शिक्षकों को नहीं मिल रहा है इसके अलावा उनकी भर्ती नहीं की जा रही है। देश-प्रदेश के शिक्षित युवाओं को पहले बीजेपी सरकार ने पकौड़ा बेचने के लिए बोला और फिर तेल, घी, गैस सब के दाम बढ़ा दिए, मतलब अगर इनके बताने पर भी अगर युवा पकौड़ा भी बेचने जाए तो बेंच नहीं सकता। क्योंकि मंहगाई को बढ़ा-बढ़ा कर बुरा हाल कर रखा है।
Comments