जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 15 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 October, 2020 01:36
- 1933

Prakash prabhaw news
प्रतापगढ
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु 15 दिसम्बर तक करें आनलाइन आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़ के प्राचार्य पी0के0 सक्सेना ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़ में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक किया जायेगा। उन्होने बताया है कि कक्षा-6 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जनपद के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिये, सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 3 व 4 पूर्ण शैक्षणिक सत्र उत्तीर्ण किया हो तथा दिनांक 01.05.2008 से 30.04.2012 के बीच जन्म हुआ हो। चयन परीक्षा की तिथि 10 अप्रैल 2021 निर्धारित की गयी है। आनलाइन आवेदन www.navodya.gov.in की वेबसाइट पर किया जायेगा।
Comments