जनपद में 35 घण्टे रहेगा कोरोना कफ्र्यू
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 18 April, 2021 00:53
- 3582

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
जनपद में 35 घण्टे रहेगा कोरोना कफ्र्यू
डीएम ने रविवार साप्ताहिक बन्दी के दिये उचित दिशा निर्देश
रायबरेली-जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में बताया है कि शनिवार सायं 8 बजे से रविवार साप्ताहिक बन्दी व सोमवार को प्रातः 7 बजे तक कुल 35 घण्टे कोरोना कफ्र्यू रहेगा। जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्रों में आवागमन एवं सव्यवहार तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित रहेगा। कोरोना कफ्र्यू के समय आवश्यक सेवाओं स्वास्थ्य सेवाओं सफाई आदि से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त कोई अन्य आवागमन की अनुमति नही होगी। जनपद स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता सफाई का विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइजेश व फागिंग की जायेगी। उक्त निर्देशों का अधिकारी व कर्मचारीगण कड़ी से अनुपालन करें

Comments